ढाका में हुआ पुस्तक ‘गीता रिविजेटेड’ का लोकार्पण

इस मौके पर उच्चायुक्त हर्ष वर्धन श्रींग्ला ने कहा कि वे यह किताब ढाका के पुस्तकालय में रखेंगे।

दीक्षित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन में भाग लेने के लिए ढाका गए हैं। उन्होंने बैठक में युवा भागीदारी विषय पर भारत की संसदीय संस्थाओं के कामकाज पर भाषण भी दिया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवा भागीदारी को बढ़ाने वाले सरकारी कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

लोकार्पण के बाद सांसद देवेंद्र सिंह भोले, असम विधानसभा के अध्यक्ष देवेंद्र पाल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल सहित अनेक विधानसभा अध्यक्षों ने दीक्षित को उत्कृष्ट लेखन के लिए हार्दिक बधाई दी।

लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्र, राज्यसभा के महासचिव दीपक बर्मा व बंग्लादेश में भारतीय दूतावास के कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493