अरुणाचल में तुकी के शक्ति परीक्षण से पहले सुरक्षा कड़ी

ईटानगर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में नाहरलागुन स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री नबाम तुकी के शक्ति परीक्षण से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसके तहत नाहरलागुन कस्बे में भी सुरक्षा बलों के तैनात किया गया है। विशेष रूप से राज्य विधानसभा परिसर के आसपास और सभी प्रवेश व निकास द्वारों को सुरक्षा दायरे में रखा गया है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व सत्र की कार्यवाही में बाधा न डाल सके।

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल तथागत रॉय ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तुकी की सरकार को बहाल कर दिया था और उन्हें शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था।

तुकी ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक बुलाई थी और राज्यपाल से 10 दिनों के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का आग्रह किया था, ताकि उन्हें बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। लेकिन रॉय ने तुकी को निर्धारित समय के अनुसार शनिवार को ही बहुमत साबित करने के लिए कहा।

इस बीच, राज्य में राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि शनिवार को शक्ति परीक्षण से पहले कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होने वाली है।

सूत्र के अनुसार, “विधायक दल की बैठक में प्रेम खांडू को नेता चुने जाने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस के कुछ नेता खांडू को तुकी की बजाय मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं कर रहे हैं।”

वहीं, तुर्की को इस साल फरवरी में कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के साथ मिलकर सत्ता से बेदखल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल ने दावा किया कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में से 42 विधायकों का समर्थन उनके पास है। हालांकि, दो सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद सदन के सदस्यों की मौजूदा संख्या 58 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493