अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन पर मुखर्जी से मिलेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेसी नेता अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूवरेत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने को रविवार को मंजूरी दे दी थी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।

कांग्रेस नेता कपिल सिबल ने संवाददाताओं से कहा, “हम आज (सोमवार) शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और उनके सामने अपना पक्ष रखेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि वह इस मामले में न्याय करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493