अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन जनादेश का माखौल : कांग्रेस

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का केंद्र सरकार का फैसला ‘संवैधानिक जनादेश का माखौल, संघवाद की हार और लोकतंत्र को कुचलना है।’

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का केंद्र सरकार का फैसला ‘संवैधानिक जनादेश का माखौल, संघवाद की हार और लोकतंत्र को कुचलना है।’

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “संघवाद के सम्मान और सभी राज्यों को टीम इंडिया का बराबर का हिस्सेदार कहने की मोदीजी की दोहरी बातों का पर्दाफाश हो गया।”

उन्होंने कहा, “यह मोदी सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को रत्ती भर भी सम्मान नहीं देने को दिखाता है, खासकर इसलिए क्योंकि भाजपा प्रायोजित बाध्यकारी विद्रोह के इस पूरे मामले की सुनवाई संवैधानिक पीठ कर रही है।”

सुरजेवाल ने कहा कि कांग्रेस चुने हुए जनादेश को कमतर करने के सरकार के इस तानाशाहीपूर्ण कदम से निर्णायक रूप से संघर्ष करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493