मिल्खा सिंह ने ‘साला खडूस’ की टीम को भेजा न्योता

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह ने फिल्म ‘साला खडूस’ की टीम को न्योता भेजा है। यह फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ की कहानी से प्रेरित है।

फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ कोच और उनके शिष्य पर आधारित थी।

मिल्खा सिंह ने फिल्म की पूरी टीम को चंडीगढ़ में अपने घर पर बुलाया है। टीम 25 जनवरी को उनके घर जाएगी।

राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘साला खडूस’ का प्रचार नागपुर सहित सभी जगह जोरों पर है।

मिल्खा सिंह के आमंत्रण से उत्साहित हिरानी ने कहा, “मिल्खा सिंह के न्योते से खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं और उनके साथ लंच करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं।”

फिल्म निमार्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा, “फिल्म ‘साला खडूस’ को देखकर मिल्खा सिंह की राय है कि इससे देश में मुक्केबाजी के खेल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।”

मुक्केबाजी पर आधारित इस फिल्म में आर. माधवन और नई अभिनेत्री रितिका सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

मिल्खा सिंह विशेष तौर पर इस बात से खुश हैं कि फिल्मकार हिरानी ने खेल पर आधारित फिल्म बनाई। यह फिल्म सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित और लिखित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493