चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के पास फ्रांसीसी उत्पादों को तैयार करने के लिए कुशल श्रमशक्ति भी है और फ्रांसीसी उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार भी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने यह बात भारत और फ्रांस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की बैठक में कही। बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मौजूद थे।
स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे बीते एक साल में ओलांद से मिलने के पांच अवसर प्राप्त हुए।”
इससे पहले मोदी ने ओलांद से चंडीगढ़ के राक गार्डेन में मुलाकात की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ओलांद की यात्रा के दौरान चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के समझौते पर दस्तखत हो सकता है।
फ्रांस ने चंडीगढ़, नागपुर और पुडुचेरी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में सहयोग का वादा किया है।
dharmpath.com dharmpath