अरुणा शानबाग की आत्मा को शांति मिले : बॉलीवुड

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मधुर भंडारकर और ऋषि कपूर जैसी हस्तियों ने दुष्कर्म पीड़िता अरुणा शानबाग की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है। 42 वर्षो से बेजान जिंदगी जी रहीं अरुणा का सोमवार को निधन हो गया।

दुनिया भर में सबसे लंबे समय तक कोमा में रहने वाली अरुणा शानबाग का मुंबई के केईएम अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया।

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर अरुणा की आत्मा की शांति के लिए दुआ की –

मधुर भंडारकर : 42 साल का संघर्ष खत्म। अरुणा दूसरी दुनिया में बेहतर जीवन के लिए यह दुनिया छोड़ गईं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ऋषि कपूर : अरुणा शानबाग की आत्मा को शांति मिले। वह नर्स 1973 से जिंदगी की जंग लड़ रही थी।

हंसल मेहता : एक बेजान शरीर में 42 सालों तक बंधा रहना बेहद भयावह और अमानवीय है। आखिरकार अरुणा शानबाग को शांति मिली।

मिलाप जवेरी : अरुणा शानबाग की आत्मा को शांति मिले।

सतीश कौशिक : 42 साल.. हे ईश्वर.. यह बेहद भयावह है। अरुणा को आखिरकार सब दुख-दर्द से निजात मिल गया। उसकी आत्मा को शांति मिले।

नेहा धूपिया : यह एक दुखद अंत है। अरुणा शानबाग की आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493