जम्मू, 18 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक कार के खाई में गिर जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सोनागली से माहोर जाने के क्रम में कार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने की वजह से कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी स्थानीय नागरिक थे।”
अधिकारी ने कहा कि माहोर पुलिस थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath