Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » अर्जेटीना ने महिला हॉकी टीम की कोच को हटाया

अर्जेटीना ने महिला हॉकी टीम की कोच को हटाया

ब्यूनस आयर्स, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना हॉकी परिसंघ ने कहा है कि उसने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच सैंटियागो कापुरो को हटा दिया है और गेब्रियल मिनादियो को उनके स्थान पर नया कोच नियुक्त किया है।

मिनादियो 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के कप्तान रहे हैं।

कापुरो को शुक्रवार को हटाया गया। न्यूजीलैंड दौरे मे टीम के खराब प्रदर्शन के बाद परिसंघ ने यह फैसला लिया।

खास बात यह है कि परिसंघ ने रियो में 2016 में होने वाले ओलम्पिक खेलों से 10 महीने पहले यह अहम बदलाव किया है।

कापुरो (40) ने जून 2014 में कोच पद सम्भाला था। इसी साल महिला टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।

मिनादियो की देखरेख में अर्जेटीना की पुरुष टीम ने 2007 चैम्पियंस ट्रॉफी में दूसरा स्थान, 2006 हॉकी विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

अर्जेटीना ने महिला हॉकी टीम की कोच को हटाया Reviewed by on . ब्यूनस आयर्स, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना हॉकी परिसंघ ने कहा है कि उसने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच सैंटियागो कापुरो को हटा दिया है और गेब्रियल मिनादियो ब्यूनस आयर्स, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना हॉकी परिसंघ ने कहा है कि उसने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच सैंटियागो कापुरो को हटा दिया है और गेब्रियल मिनादियो Rating:
scroll to top