जम्मू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता सैयद अलताफ बुखारी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
यह आदेश प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में जारी किया।
मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के तहत, सैयद अलताफ बुखारी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
इससे पहले शिक्षा मंत्रालय संभालने वाले नईम अख्तर को लोक निर्माण विभाग मंत्री बनाया गया है।
राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने राजभवन में एक समारोह में बुखारी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वह श्रीनगर की आमिरा कदल सीट से विधायक हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे।
मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में बुखारी सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री थे। लेकिन, सईद के निधन के बाद जब उनकी बेटी महबूबा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने बुखारी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया था।
बुखारी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 24 हो गई है।
dharmpath.com dharmpath