अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग

अलीगढ़-एएमयू में छात्रसंघ की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं धरनास्थल पर जमा हुए। उन्होंने डक प्वाइंट के सामने का रास्ता बंद कर सेंटेनरी गेट और इंजीनियरिंग कालेज को आने वालों को रोक दिया। वहां पर बाइक और स्कूटी खड़ी कर दीं।

तिरंगा हाथ में लेकर वी वांट यूनियन, इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। छात्रों के साथ छात्राएं भी धरना स्थल बैठ गईं थीं और उनके साथ आवाज मिलाते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं उत्साहित छात्रों ने आंदोलनकारी छात्र यासिर फहद को कंधे पर बैठा लिया। देर शाम तक छात्र धरना स्थल पर जमे रहे।

उनकी मांग है कि निलंबित छात्र को बहाल किया जाए और छात्रसंघ के चुनाव कराए जाएं। एएमयू में निलंबित छात्र यासिर फहद को वीमेंस कालेज में छात्राओं के आंदोलन को भड़काने के आरोप में एएमयू प्रशासन ने निलंबित कर रखा है। बहाली को लेकर छात्र का डक प्वाइंट पर आठ दिन से धरना चल रहा है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493