मलवां -फतेहपुर में रसोई गैस सिलिंडर में खाना बनाते समय सोमवार शाम लीकेज पाइप लाइन में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ। इससे पटाखा व्यवसायी का दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस पास के दो-तीन घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सात लोग दब गए जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीण व पुलिस ने रिस्क्यू अभियान चलाकर मलबा को किसी तरह हटाकर व्यवसायी के पुत्र व भतीजों समेत सात लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा जहां इलाज दौरान पुत्र व भतीजों समेत चार की हो गई जबकि तीन का उपचार चल रहा है। पास से पीएनजी लाइन गई है लेकिन अभी उसमें आपूर्ति नहीं शुरू की गई है।
रसोई घर पर दो भरे व दो खाली सिलिंडर रखे थे। ग्रामीण बोले कि घर में रखे चारों सिलिंडर फटने का अनुमान है। हालांकि फोरेसिंक व दमकल टीम जांच कर साक्ष्य जुटा रही है कि विस्फोट सिलिंडर से हुआ या फिर पटाखों के बारूद से..। देर शाम बिजली की रोशनी में बुलडोजर से ढहा मलबा हटाया जा रहा है।
मलवां कस्बा में रहने वाले पटाखा व्यवसायी फल विक्रेता सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर दुकान पर थे। घर पर इनकी 50 वर्षीय पत्नी पूजा देवी, 40 वर्षीय लहुरी उमा देवी पत्नी स्व. रोहित गुप्ता, 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी शाम पांच बजे रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी।छत पर व्यवसायी का 15 वर्षीय पुत्र अर्पित, 18 वर्षीय भतीजा कुनाल, आठ वर्षीय भतीजा वेद पुत्र स्व. रोहित गुप्ता, 24 वर्षीय भतीजा आलोक पुत्र सोनेलाल, भतीजे यश उर्फ टुकटुक पुत्र गुड्डन गुप्ता आदि थे।
dharmpath.com dharmpath