पुलिस के मुताबिक, आरती मित्तल स्कूल ब्लू बर्ड में शिक्षिका हैं। वह रोज की तरह आज (गुरुवार) भी बच्चे को अपने साथ लेकर स्कूल जा रही थीं। रास्ते में बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर कोयला गली के पास चेहरे पर गमछा बांधे बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षिका पर गोली चला दी। शिक्षिका को गोली लगने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल शिक्षिका आरती मित्तल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
एसएसपी और सिटी एसपी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिक्षिका के परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath