तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी केरल में गुरुवार अपरान्ह भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चली जिसके कारण तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिल में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और यातायात प्रभावित हुआ।
राज्य सरकार ने अपरान्ह में पूरे दिन के लिए शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की।
मौसम विभाग ने कहा कि केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का कारण श्रीलंका तट के निकट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र है।
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिणी तमिलनाडु एवं लक्षद्वीप और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि अगले 48 घंटों में दक्षिण केरल में हवा की रफ्तार 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे और दक्षिण तमिलनाडु में 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। लक्षद्वीप द्वीपसमूह के आसपास भी 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अुनमान है।
केरल सरकार ने पहले ही शीर्ष पुलिस अधिकारी के अंतर्गत एक विशेष नियंत्रण कक्ष खोल दिया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी कि वे दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटों और लक्षद्वीप द्वीपसमूह के पास समुद्र में ना जाएं।
dharmpath.com dharmpath