अवैध ज्वलनशील वस्तुओं की इमारत में आग

कोलकाता, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अवैध ज्वलनशील सामानों की एक इमारत में यहां भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दक्षिण कोलकाता के बोसेपुकुर में इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग से निपटने के लिए अग्निशमन की चार गाड़ियों को लगाया गया है।

अधिकारी ने कहा, “शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी। इमारत में अवैध ज्वलनशील सामान रखे गए थे।”

इमारत में लगी आग पर दो घंटे के भीतर काबू पाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493