देश का विदेशी पूंजी भंडार 369 अरब डॉलर

चेन्नई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार घटकर 16 सितंबर को 369.60 अरब डॉलर रहा गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक 16 सितंबर को विदेशी पूंजी भंडार 369.60 अरब डॉलर था, जबकि नौ सितंबर को यह 371.27 अरब डॉलर था।

वहीं, 16 सितंबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 344.07 अरब डॉलर, स्वर्ण परिसंपत्तियां 21.64 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.49 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर रहा।

इसकी तुलना में नौ सितंबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 345.74 अरब डॉलर, स्वर्ण परिसंपत्तियां 21.64 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.49 अरब डॉलर और आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493