प्रधानमंत्री सेना प्रमुखों से मिले

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में थलसेना और वायुसेना के प्रमुखों व नौसेना के उप प्रमुख से मुलाकात की।

अधिकारियों ने इसे ‘नियमित’ मुलाकात बताया।

बैठक में थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल करमवीर सिंह शामिल थे।

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा शहर में नहीं हैं।

उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सिलसिलेवार उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं। सेना प्रमुख इनमें से कई बैठकों में शामिल हुए हैं।

मोदी ने उड़ी हमले के बाद कहा था कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493