काबुल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी बुधवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सालाना सम्मेलन में शामिल होने के लिए काबुल से रवाना हुए। यह जानकारी यहां उनके कार्यालय से जारी एक बयान में दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दो दिवसीय दौरे में गनी नाटो के महासचिव एंडर्स फॉह रासमुसेन और विभिन्न देशों तथा आर्थिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।
बयान के मुताबिक, इस सम्मेलन से अलग अफगानिस्तान, पाकिस्तान और अमेरिका की एक त्रिपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति तथा क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति तथा स्थिरता के मुद्दे पर चर्चा होगी।
dharmpath.com dharmpath