अश्वेत हत्याकांड का एक और वीडियो जारी

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत की हत्या करने के मामले में दक्षिण कैरोलिना राज्य के अधिकारियों ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें अफ्रीकी मूल के अमेरिकी स्कॉट को गोली मारने से पहले का दृश्य है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दक्षिण कैरोलीना कानून व्यवस्था प्रभाग द्वारा यह चार मिनट की वीडियो क्लिप गुरुवार को जारी की गई थी। यह वीडियो हत्यारोपी पुलिस अधिकारी माइकल स्लैगर की गश्ती कार के अंदर लगे कैमरे से बना है। स्लैगर फिलहाल हत्या के आरोप में हिरासत में है।

वीडियो में दिख रहा है कि स्कॉट की गाड़ी के पीछे की बत्ती टूटी होने के कारण स्लैगर ने उसे रोका। स्लैगर अपने वाहन से उतर कर स्कॉट से वाहन के कागजात के बारे में पूछताछ करके वापस अपनी गश्ती कार में बैठ गए।

इसके बाद स्कॉट अपने वाहन से बाहर आता है और स्लैगर उसे वाहन के अंदर रहने को बोलता है। स्कॉट कुछ देर बाद दोबारा बाहर निकलता है और भागने लगता है। स्लैगर उसका पीछा करता है।

इस घटना के संबंध में मंगलवार को जारी पहले वीडियो की तरह इस वीडियो में स्लैगर, स्कॉट को गोली मारते नहीं दिख रहे हैं क्योंकि गोली गश्ती कार के कैमरे के दृश्य से बाहर मारी गई थी।

इससे पहले एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में स्कॉट की मौत का दृश्य स्पष्ट दिख रहा था। इस वीडियो ने स्लैगर की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाई थी।

स्लैगर को बुधवार को अदालत में पेश किया गया था। हत्या के आरोप में स्लैगर को हिरासत में रखा गया है। दक्षिण कैरोलिना में इस अपराध में मृत्युदंड भी मिल सकता है।

पहले वीडियो में स्लैगर भाग रहे स्कॉट की पीठ पर आठ पर गोलियां चलाते दिखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493