भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक उज्वल स्थान : फ्रांस

पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की पहचान एक उज्वल स्थान के रूप में की गई है। यह बात उन्होंने फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक बैठक के दौरान कही।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी ने भारत तथा फ्रांस के बुनियादी ढांचे तथा रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की।

इससे पहले मोदी का यहां लेस इनवेलिडेस में औपचारिक स्वागत किया गया।

फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मोदी यहां गुरुवार रात पहुंचे। इसके बाद वह जर्मनी व कनाडा जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493