गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों अपने बयानों और आधिकारिक फैसलों को लेकर काफी सुर्खियों में है. जुम्मे पर नमाज पढ़ने के लिए मिलने वाली 2 घंटे की छुट्टी रद्द करने के बाद अब उन्होंने आधार कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में आधार कार्ड के लिए सभी नए आवेदकों को अपना राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) आवेदन रसीद नंबर जमा करना होगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ‘आधार कार्ड के लिए आवेदनों की संख्या जनसंख्या से अधिक है… यह इंगित करता है कि संदिग्ध नागरिक हैं और हमने निर्णय लिया है कि नए आवेदकों को अपनी एनआरसी आवेदन रसीद संख्या (एआरएन) जमा करानी होगी.’
dharmpath.com dharmpath