नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर को को राज्य की झांकी के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर पेश किया गया।
इस झांकी में मंदिर में कुछ भक्तों को दिखाया गया है। यह गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है।
यह मंदिर प्रमुख धार्मिक पर्यटन का केंद्र है। यहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं।
मंदिर में एक प्राकृतिक दरार है। वसंत में गुफा के अंदर से पानी के प्रवाह के कारण यहां नमी बनी रहती है। भक्तों का मानना है कि पृथ्वी मां खेती के समय दरार से रजस्वला होती हैं।
dharmpath.com dharmpath