सात साल में 94.98 अरब डॉलर ढाका भेजे गए

ढाका, 26 जनवरी (आईएएनएस)। विदेशों में काम करने वाले बांग्लादेशियों ने 2010 से 2016 के बीच 94.98 अरब डॉलर की रकम स्वदेश भेजी।

सरकारी मीडिया ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के हवाले से बुधवार को बताया, “बांग्लादेश ने 1,18,158 महिलाओं सहित 7,57,731 कर्मियों को 162 देशों में भेजा और 2016 में उन्हें 13.61 अरब डॉलर की रकम प्राप्त हुई।”

हसीना ने कहा कि उनकी अवामी लीग पार्टी की सरकार ने प्रवासी कामगारों के कल्याण के साथ-साथ प्रवास प्रक्रिया के आधुनिकीकरण और विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना थी कि उनके 10,000 से अधिक कामगार जिन-जिन देशों में रह रहे हैं, वहां स्थित बांग्लादेशी मिशनों में उनके लिए श्रमिक केंद्र खोले जाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493