गुवाहाटी, 3 जुलाई (आईएएनएस)। असम में सोमवार की सुबह भूस्खलन में एक छह साल की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई।
पानीखैती इलाके में दीपिका बर्मन स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी, जब पास के पहाड़ी इलाके से मलबा आया और वह उसमें दब गई।
उसके माता-पिता व पड़ोसियों ने तुरंत निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
असम और पूर्वोत्तर में कई दिनों से विभिन्न भागों में लगातार बारिश हो रही है।
असम सरकार ने गुवाहाटी व आसपास के कई इलाकों में भूस्खलन के जगहों की पहचान की है। निवासियों को बारिश के दिनों में सर्तक रहने की सलाह दी गई है।
dharmpath.com dharmpath