मप्र : बैतूल में दुष्कर्म आरोपी बस चालक व क्लीनर गिरफ्तार

बैतूल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक बस में यात्रियों में अकेली बची महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले बस चालक और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया है।

मोहदा थाने के प्रभारी बी.एल. उइके ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “शनिवार रात को काबरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय शादीशुदा युवती एक निजी बस में यात्रा कर रही थी। घोरपड़े गांव पहुंचने पर क्लीनर ने सभी यात्रियों को बस से उतार दिया और अकेली महिला को लेकर बस आगे बढ़ा दी।”

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, चालक सुनील और क्लीनर गेंदालाल उसे जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

उइके के मुताबिक, चालक सुनील को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। क्लीनर गेंदालाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। बस जब्त कर ली गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493