असम में कमलनाथ की अध्यक्षता में समिति चुनेगी कांग्रेस उम्मीदवार

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कमलनाथ को असम विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस चयन समिति का गठन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को किया।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया, “असम विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन समिति के अध्यक्ष कमलनाथ होंगे। जुबैर खान भी इस समिति के सदस्यों में से एक हैं। प्रांत के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता भी इस समिति में होंगे।”

असम में पहले व दूसरे चरण के चुनाव क्रमश: 4 और 11 अप्रैल को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493