नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्रालय में खास स्वागत समारोह का आयोजन कर रही हैं।
महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath