नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन असम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। यह अनुमान सोमवार शाम जारी तीन एग्जिट पोल के नतीजों में लगाया गया है। इनमें से दो नतीजों में भाजपा को 126 सदस्यीय सदन में आसानी से बहुमत मिलने की बात कही गई है।
इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 79-93 सीटें दी हैं, कांग्रेस को 26-33 सीटें और अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) को छह-10 सीटें दी है।
एबीपी-नील्सन ने भाजपा गठबंधन को 81 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को 33 और एआईयूडीएफ को 10 सीटें दी है।
टाइम्स नाउ सी-वोटर के नतीजों में भाजपा गठबंधन को 57 सीटें, कांग्रेस को 41, एआईयूडीएफ को 18 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
असम विधानसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 78 सीटें जीती थीं, जबकि एआईयूडीएफ को 18 और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं। कांग्रेस राज्य में 15 वर्षो से सत्ता में है।
dharmpath.com dharmpath