दिल्ली हाट में ‘पूर्बश्री स्टॉल’ उद्घाटित

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को यहां आईएनए स्थित दिल्ली हाट में ‘पूर्बश्री स्टॉल’ का उद्घाटन किया। उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के प्रोत्साहन तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्बश्री स्टॉल का गठन किया है।

स्टॉल का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि आज पहली बार विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र के संबंध में एक स्थायी स्टॉल लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले यह अस्थायी तौर पर मौजूद था। मंत्री ने कहा कि इस स्टॉल से न केवल उत्तर पूर्वी संस्कृति का परिचय मिलेगा, बल्कि इससे आय का सृजन भी होगा।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के स्टॉल से उस क्षेत्र की प्रतिभा को सामने लाने में मदद मिलेगी और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र संबंधी कई लंबित परियोजनाओं को फास्ट ट्रैक पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में सम्पर्कता स्थापित करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493