असम में भाजपा की जीत : एग्जिट पोल

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन असम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। यह अनुमान सोमवार शाम जारी दो एग्जिट पोल के नतीजों में लगाया गया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 79-93 सीटें दी हैं, कांग्रेस को 26-33 सीटें और अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) को छह-10 सीटें दी है।

एबी नील्सन ने भाजपा गठबंधन को 81 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को 33 और एआईयूडीएफ को 10 सीटें दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493