असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ में नागा विद्रोही की मौत

कोहिमा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागालैंड में रविवार को असम राइफल्स के साथ हुई गोलीबारी में नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (यूनिफिकेशन) का एक सदस्य मारा गया।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना वोखा जिले के ओकोतसो गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

एनएससीएन (यूनिफिकेशन) ने एनएससीएन (रिफार्मेशन) और एनएससीएन (इसाक-मुइवा) की तरह भारत सरकार से संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

साल 2014 में एनएससीएन (खपलांग) ने 14 साल लंबे संघर्ष विराम को रद्द कर दिया था।

एनएससीएन (यूनिफिकेशन) के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय सेना से आज सुबह संघर्ष विराम तोड़ने के बारे में पूछिए। हां, ओकोतसो गांव में भारी गोलीबारी हुई।”

संघर्ष विराम समझौते का भारत और एनएससीएन (यूनिफिकेशन) व एनएससीएन (रिफार्मेशन) के बीच हर साल अप्रैल में नवीकरण किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493