‘बाहुबली-2’ का पहला लुक मामी फिल्मोत्सव में जारी

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। जियो मामी के 18वें मुंबई फिल्मोत्सव में शनिवार को निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्ल्यूजन’ का मोशन पोस्टर जारी किया गया।

राजामौली, अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी सहित पूरी टीम की उपस्थिति में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया।

फिल्म के मोशन पोस्टर को जारी करने से पहले निर्देशक राजामौली ने कहा कि यह पोस्टर प्रभास के जन्मदिन का तोहफा है।

इस पोस्टर में बाहुबली के किरदार में नजर आ रहे प्रभास के एक हाथ को जंजीर से बंधा देखा जा रहा है, वहीं दूसरे हाथ में तलवार है।

इसके साथ ही ‘बाहुबली’ की टीम ने फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया।

प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और वह 37 साल के हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493