असम राइफल्स के 6 जवानों के शव पैतृक स्थान भेजे गए

इंफाल, 24 मई (आईएएनएस)। विद्रोहियों के हमले में शहीद हुए 29 असम राइफल्स के छह जवानों के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को विमान से उनके घर भेजे गए।

मणिपुर के चंदेल जिले में गत रविवार को विद्रोहियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के जवानों पर हमले किए थे।

पहले तुलीहाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे

पर मणिपुर सरकार ने सभी छह शहीद जवानों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने सरकार की ओर से शहीद जवानों के ताबूतों पर पुष्प अर्पित किए और कहा, “यह हमला कायराना था। हमले की निंदा करने में मणिपुर भी राष्ट्र के साथ शामिल है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

स्पीयर कोर के कमांडर, ले. जनरल ए. कृष्ण ने कहा, “कुछ वर्गो को लग सकता है कि रविवार का हमला एक बड़ा झटका है। ऐसा सेना के लिए नहीं है। इससे सेना का लचीलापन कम नहीं हुआ है, जिसे इस तरह की घटनाओं से उबरने का प्रशिक्षण प्राप्त है। हम जवाब देंगे और यथोचित बदला लिया जाएगा।”

इस बीच हमले की बड़े पैमाने पर निंदा हो रही है। कुकी प्रमुखों के संघ और कुकी छात्र संगठन ने हमले की निंदा की है।

संयुक्त बयान में कहा गया है, “घात लगाकर किए गए हमले से आमतौर पर ग्रामीण और विशेष रूप से महिलाएं दहशत में हैं। दिहाड़ी मजदूर भयभीत हैं और वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं।”

मणिपुर के चंदेल जिले में रविवार को असम राइफल्स के कफिले पर छह प्रतिबंधित भूमिगत संगठनों के शीर्ष निकाय कोरकॉम के विद्रोहियों ने घात लगा कर हमले किए, जिसमें छह जवान शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493