असम राइफल्स ने 2 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया

इम्फाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर में असम राइफल्स ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 9.63 किलोग्राम नकली सोना जब्त किया है।

सीमा शुल्क अधीक्षक वी. लुवांग ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे मोरे शहर के पास खुडेंगथाबी में तैनात सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में 43 वर्षीय समीर खान शामिल है, जिसके ऊपर एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह का सदस्य होने का संदेह है।”

अधिकारी ने कहा, “हमने एक वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी मदद से सोने की तस्करी की जा रही थी। आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि 18 सोने के बिस्कुट और सोने की चार छड़ें जब्त की गईं।”

असम राइफल्स के सूत्र ने बताया कि ट्रांस एशियाई राजमार्ग से जवानों ने सोने की छड़ें, बिस्कु ट, गैरकानूनी हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किए।

सोना, चरस समेत अन्य मादक पदार्थ और गैरकानूनी हथियारों की पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर मणिपुर लाया जाता है। इसके बाद इन्हें भारत के अन्य हिस्सों में भेजा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493