बिहार में 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार

आरा, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक अवैध हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक क्षत्रनिल सिंह ने बुधवार को यहां बताया, “गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर से एक हथियार तस्कर यहां अवैध हथियार की आपूर्ति करने के लिए आने वाला है। इसी आधार पर एसटीएफ और पुलिस बल ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से मुंगेर निवासी हथियार तस्कर के सदस्य मोहम्मद ममसार अंसारी को गिरफ्तार किया गया।”

इससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आरा के विभिन्न क्षेत्रों से तस्कर गिरोह में शामिल जितेन्द्र कुमार उर्फ क़े डी़ पासवान और मोहम्मद हसनैन खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, “इनके पास से चार देशी पिस्तौल, 134 गोली, छह मैगजीन, छह मोबाइल फोन तथा करीब 1000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493