असम राइफल्स शिविर के पास लगाया गया बम निष्क्रिय किया गया

इंफाल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में असम राइफल्स के शिविर के पास लगाए गए एक शक्तिशाली बम को मंगलवार सुबह निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक दुकान के सामने सुबह सात बजे काले रंग के बैग में रखा बम बरामद किया गया। पुलिस और असम राइफल्स के कर्मचारियों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है।

तेंगनौपाल जिले के पुलिस अधीक्षक एस. इबोमचा ने कहा कि बम में आरडीएक्स भरा हुआ था और इसका वजन 1.1 किलोग्राम था। इसे होलेनफाई गांव के पास ले जाया गया, जहां सुरक्षित तरीके से इसमें विस्फोट किया गया।

जहां बम लगाया गया था, वह स्थान पुलिस थाने से 100 मीटर और 11 असम राइफल्स के शिविर से 200 मीटर दूर था।

हाल के वर्षो में मोरेह शहर में कई बम और बंदूक हमले हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बम विस्फोट करने के तत्काल बाद, हमलावर सीमा पार म्यांमार भाग जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493