दिल्ली : पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात फिर रोका गया

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पुराने यमुना रेल पुल पर मंगलवार को रेल यातायात फिर से रोक दिया गया। ऐसा नदी के जलस्तर के खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण एहतियाती तौर पर किया गया।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि जल स्तर के 206.03 मीटर के निशान पर पहुंचने के बाद इसे सुबह 10.05 बजे बंद किया गया।

रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, 17 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और 19 को अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले समाप्त कर दिया गया है।

रेलवे ने रविवार की रात को भी पुराने यमुना ब्रिज को बंद करने का फैसला किया था। लेकिन, सोमवार की सुबह संचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार शाम तक जल स्तर के कम होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493