असहिष्णुता पर विवाद में महिला ने जान दी

जबलपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। देश में असहिष्णुता पर छिड़ी बहस ने घरों की चौखट के भीतर तक प्रवेश कर लिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में इस मसले पर एक दंपति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के उखरी इलाके में रहने वाली सोनम पांडे ने पति अयंक से विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी। सोनम का दो वर्ष पूर्व ही अयंक के साथ विवाह हुआ था।

अयंक ने संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार की सुबह अखबार में असहिष्णुाता को लेकर फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा दिए गए बयान पर उनकी पत्नी सोनम से बातचीत हो रही थी। इस पर उनमें विवाद भी हो गया और सोनम अपने कमरे में चली गई। सोनम का कहना था कि वह (अयंक) उसकी बात से सहमत नहीं होता और न ही उससे डरता है।

अयंक ने बताया कि कुछ देर बाद उसने जबरदस्ती सोनम से कमरे का दरवाजा खुलवाया। उसने देखा कि वह लगातार पानी पिए जा रही है और उसे चक्कर आ रहे हैं। वह सोनम को अस्पताल लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कोतवाली थाना के प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा कि सोनम ने जहर खाया है। उसने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493