अहमदाबाद में सेना निकालेगी फ्लैग मार्च

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस) हिंसा प्रभावित अहमदाबाद में सेना को तैनात किया जाएगा। सेना जल्द ही यहां फ्लैग मार्च निकालेगी। सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया, “सेना से अहमदाबाद में हिंसा पर काबू पाने के लिए कहा गया है। शहर के हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च के लिए सेना को भेजने की तैयारी हो रही है।”

बुधवार को गुजरात में राज्यव्यापी बंद बुलाया गया था। पटेल समुदाय नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। मंगलवार को इस मांग के समर्थन में विशाल सभा की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493