हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को

शिमला, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में तीन साल पुरानी कांग्रेस सरकार गुरुवार को दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री करन सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

करन सिह कुल्लू जिले के बंजार से विधायक हैं। करन सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सहित मंत्रियों की संख्या 12 हो जाएगी।

इसके पहले दो मार्च, 2013 को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था और इसमें पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को शपथ दिलाई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493