आंतकवादी आबिद का प्रवीण होने से इनकार

महेश देवी का परिवार हालांकि उसके प्रवीण होने का दावा कर रहा है। महेश देवी के बड़े बेटे पवन ने मां के दावे को सही बताते हुए जेल में बंद आबिद का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

जेल के स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को लखनऊ जेल में बंद प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों मोहम्मद आबिद उर्फ फत्ते, मिर्जा राशिद बेग उर्फ राजा कजाफी और सैफुर्रहमान उर्फ यूसुफ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाइ रिहाई मंच की ओर आयोजित प्रेसवार्ता में मेरठ की महिला महेश देवी ने आतंकी आबिद के अपना बेटा प्रवीण होने का दावा किया था।

महेश देवी के बेटे पवन ने आबिद को प्रवीण बताते हुए उससे मिलाने और उसका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी और शनिवार को मां बेटे इसी सिलसिले में जिलाधिकारी राजशेखर से भी मिले थे। इस बीच डीजीपी ने भी मामले को संज्ञान में लिया और महेश देवी की आतंकी आबिद से मुलाकात कराने का निर्देश दिया था।

इसके बाद रविवार को जिला जेल के कोर्ट रूम में एटीएस और पुलिस की मौजूदगी में जेल प्रशासन के साथ उन्हें आबिद से मिलाया। महेश देवी और पवन के आबिद से मिलने पर दोनों की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिससे लगे वे मां-बेटे हैं।

वहीं मां के दावे के मुताबिक, आबिद के हाथ पर प्रवीण का नाम गुदा नहीं मिला। हाथ पर नाम नहीं देखकर उन्हें काफी निराशा हुई।

आबिद ने भी खुद के प्रवीण होने से इनकार दिया। जहां मां को आबिद के इनकार से निराशा हुई, वहीं भाई पवन ने कहा कि उसका भाई प्रवीण मई 2006 से लापता है। आबिद का चेहरा और शरीर प्रवीण से मिलता है। पवन ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493