उप्र : बारिश में कच्चा मकान गिरा, बच्ची की मौत

जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा निवासी दलित प्रवीण विकलांग है। उसका मकान कच्चा बना हुआ था। दो दिन से लगातार बारिश होने से मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में प्रवीण, उसकी पत्नी मौसम, बेटी आरती, बेटे विशाल व अजय दब गए। आसपास के लोगों और कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान बच्ची आरती (5) की मौत हो गई। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493