नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के आतंकी वित्तपोषण मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत पांच फरवरी तक बढ़ा दी है।
बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने यह आदेश दिया। नौ आरोपियों की 30 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद इनलोगों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सात नवंबर को मौजूदा जम्मू एवं कश्मीर आतंकी वित्तपोषण मामले में अमान्य घोषित किए गए पुराने नोटों में 36.5 करोड़ रुपये जब्त किए थे और इस संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी यह बताने में असफल रहे कि उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में अमान्य नोट क्यों थे।
गिरफ्तार नौ आरोपियों में तीन जम्मू एवं कश्मीर के, दो दिल्ली के, दो मुंबई के और उत्तर प्रदेश व नागपुर के एक-एक शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath