स्मार्ट सिटी चुनौती के चौथे चरण में उप्र के 3 शहर और सिलवासा विजेता

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी चुनौती के चौथे चरण के विजेता नौ शहरों के नामों की घोषणा की। इसमें दादर व नगर हवेली का सिलवासा व तीन उत्तर प्रदेश के शहर शामिल हैं।

इस घोषणा के साथ ही स्मार्ट बनने वाले शहरों की संख्या 99 पहुंच गई है।

तमिलनाडु का इरोड, दमन व दीव का दीव, बिहार का बिहार शरीफ, उत्तर प्रदेश का बरेली, अरुणाचल प्रदेश का ईंटानगर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद व सहारनपुर व लक्षद्वीप का कावरत्ती आठ अन्य शहर हैं, जिनका चयन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, समारोह में पुरी ने मीडिया से कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विजेता शहरों ने अपने स्मार्ट सिटी के प्रस्तावों की गुणवत्ता में 19 फीसदी (औसत) चयन की पात्रता के लिए सुधार किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493