आंध्र प्रदेश में मुठभेड़, 20 तस्कर ढेर

हैदराबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मंगलवार को पुलिस ने दो मुठभेड़ में 20 तस्करों को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से करीब 500 किलोमीटर दूर चित्तूर के चंद्रगिरी मंडल में एक किलोमीटर के दायरे में दो स्थानों पर सुबह करीब पांच बजे शेषचलम के जंगलों में मुठभेड़ हुई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक कांता राव ने संवाददाताओं को बताया कि 100 से अधिक तस्करों और मजदूरों ने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493