नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक होने की संभावना है।”
राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath