आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, 3 मरे

हैदराबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के नालगोंडा जिले से आ रही एक मिनी-वैन की उन्गुतुरुम मंडल में कैकरम के निकट एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में मिनी वैन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने संभावना जताई है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसके चलते यह दुर्घटना घटी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493