भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। हालांकि सुबह खिली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, इंदौर का 13 डिग्री, ग्वालियर का 10.7 डिग्री और जबलपुर का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, इंदौर का 29.4 डिग्री, ग्वालियर का 30.3 डिग्री और जबलपुर का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath