उप्र में शीतलहर का असर, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। गुनगुनी धूप के बावजूद सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव का अनुमान नहीं जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कहीं शीतलहर तो कहीं धुंध का असर नजर आया। वायुमंडल में नमी की कमी की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कानपुर का 4.5 डिग्री, गारेखपुर का 6.0 डिग्री, झांसी का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493