नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में रविवार को बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत पर दुख जताया।
कांग्रेस नेता ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि यह ‘बेहद दुखद’ घटना है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आंध्र प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई, जो बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं।”
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण रविवार को आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई और इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath